Menu
मुख्य पृष्ठ >> हमारे बारे में >> माननीय राज्य मंत्री

माननीय राज्य मंत्री


माननीय राज्य मंत्री
श्रीमती सावित्री ठाकुर

श्रीमती सावित्री ठाकुर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री हैं। इनका जन्म 1 जून, 1978 को कालीकिराय, जिला-धार, मध्य प्रदेश में हुआ था। श्रीमती सावित्री ठाकुर मध्य प्रदेश के धार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुई हैं। वे पेशे से कृषक हैं।

उनका परिवार

• इनके पिता का नाम श्री अंतर सिंह और माता का नाम श्रीमती जमुना बाई है।
• इनका विवाह 27 अप्रैल, 1995 को हुआ था।
• इनके जीवनसाथी श्री तुकाराम ठाकुर हैं।
• इनके 2 बेटे हैं।

शैक्षणिक योग्‍यता

• वे इंटर/हायर सेकेंडरी पास हैं।

इससे पहले श्रीमती सावित्री ठाकुर इन पदों रह चुकीं हैं

• वर्ष 2004-2009 : अध्यक्ष, जिला पंचायत
• मई, 2014: 16 वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित
• 01 सितंबर 2014 से सदस्य, महिला सशक्‍तीकरण सामाजिक सुरक्षा स्‍कीम संबंधी समिति
• सदस्‍य, उद्योग संबंधी स्थायी समिति
• सदस्य, सलाहकार समिति, रेल मंत्रालय

सामाजिक कार्य

सामाजिक कार्यों में इनकी विशेष रुचि है। उनके कुछ सामाजिक कार्य इस प्रकार हैं:-

• जनजातीय गांवों में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए गहन कार्य किया।
• जनजातीय महिलाओं के लिए रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए।
• जनजातीय महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूहों का गठन किया और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया।


कार्य: महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री

धार, मध्य प्रदेश से संसद सदस्य (लोकसभा)