Menu

माननीय मंत्री


माननीय मंत्री
श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

2 फरवरी 1970 को जन्मी श्रीमती अन्नपूर्णा देवी 1998, 2000 और 2005 में बिहार विधानसभा के लिए चुनी गईं। उन्होंने वर्ष 2000 में बिहार सरकार में खान और भूविज्ञान मंत्रालय में राज्य मंत्री और वर्ष 2012-2014 के दौरान झारखंड सरकार में सिंचाई, महिला एवं बाल कल्याण, पंजीकरण मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री का पदभार संभाला। मई 2019 में वे 17वीं लोकसभा के लिए संसद सदस्य चुनी गईं। उन्होंने 07 जुलाई, 2021 से शिक्षा मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री का पदभार संभाला। वे राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मद्देनजर आरटीई (शिक्षा का अधिकार) में संशोधन से संबंधित विशेषज्ञ समिति की अध्‍यक्ष रहीं। वर्ष 2024 के आम चुनावों में, वे झारखंड के कोडरमा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए फिर से चुनी गई हैं।

उन्होंने वर्ष 2005-2009 के दौरान झारखंड विधानसभा में महिला एवं बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष और 13 सितंबर, 2019 से 7 जुलाई 2021 के दौरान उद्योग संबंधी स्थायी समिति की सदस्य के रूप में भी कार्य किया। वे 9 अक्टूबर 2019 से 7 जुलाई 2021 के दौरान महिला सशक्तिकरण समिति की सदस्य तथा विद्युत मंत्रालय और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की सदस्य भी रहीं।

श्रीमती अन्नपूर्णा देवी रांची विश्‍वविद्यालय से स्नातकोत्तर हैं और झारखंड के कोडरमा जिले के करियाबार गांव की निवासी हैं।


कार्य: महिला एवं बाल विकास मंत्री

कोडरमा, झारखंड से संसद सदस्य (लोकसभा)