Menu

विजन और मिशन

विजन

में हिंसा से मुक्त वातावरण सम्मान के साथ रह रहीं तथा देश के विकास में पुरुषों के समान भागीदारी निभा रहीं सशक्त महिलाएं और सुसंपोषित बच्चे, जिन्हें शोषण-मुक्त वातावरण में विकास एवं वृद्धि के सभी अवसर प्राप्त हों।

मिशन

विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित नीतियों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से महिलोन्मुख सरोकारों को मुख्यधारा में जोड़कर, महिला अधिकारों के बारे में जागरूकता का विकास करके तथा महिलाओं के संपूर्ण विकास हेतु उन्हें संस्थागत एवं कानूनी समर्थन प्रदान करके महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण को बढावा देना।

विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित नीतियों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से बाल अधिकारों के बारे में जागरूकता का विकास करके और लक्षित समूहों के लिए अधिगम एवं पूरक पोषण हेतु पहुंच को सुकर बनाकर तथा उनके समग्र विकास एवं वृद्धि हेतु संस्थागत एवं कानूनी समर्थन प्रदान करके बच्चों का समग्र विकास एवं संरक्षण सुनिश्चित करना।